{"_id":"920b0c5fac74c51690b44b86f0ef3443","slug":"forced-to-attempt-to-delegate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीगेट को जबरिया उठाने का प्रयास, विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेलीगेट को जबरिया उठाने का प्रयास, विरोध पर फायरिंग
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
डायरेक्टर पद के चुनव को लेकर डेलीगेटों को प्रलोभन देने के साथ-साथ उनसे अब जोर जबरजस्ती भी शुरू हो गई है। कसबा निवासी गन्ना समिति डेलीगेट कमलकांत का वोट अपने पक्ष में लेने के लिए कुछ लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया तथा उसे जबरजस्ती उठा कर कार से साथ ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते फरार हो गए।
डायरेक्टर पद का चुनाव आठ अप्रैल को होना है। इसके लिए डेलीगेट निर्वाचित हुए लोगों को डायरेक्टर पद का चुनाव लड़ने वाले लोग व उनके समर्थक अपने पक्ष में लापबंद करने में जी जान से जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि इसी कड़ी में कुछ लोग कार से कसबे के मोहल्ला हाथी टोला निवासी डेलीगेट कमलकांत के घर देर सायं पहुंचे।
उन्होंने पहले कमलकांत को डायरेक्टर पद के एक प्रत्याशी के पक्ष में मदतान करने के लिए प्रलोभन दिया जब उसने इंकार कर दिया तो आरोपी उससे जोर जबरजस्ती कर उसे जबरिया अपनी कार में डाल कर ले जाने की कोशिश करने लगे। बताया जाता है कि शोर शराबे पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए तथा आरोपियों को घेर लिया।
विज्ञापन
जिस पर आरोपी कमलकांत को छोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कमलकांत ने थाने पहुंच लिखित तहरीर देने की बात कही है। आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी बात ग्रामीणों ने बताई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।