फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   firing

बदमाशों ने प्लेटफार्म पर की फायरिंग, दहशत

Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार की रात लगभग 8.30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चार हवाई फायर किए। फायर करने के बाद बदमाश पूरब की ओर चले गए। फायरिंग की आवाज सुनकर रेलवे के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों, कर्मचारियों ने जा रहे चारों बदमाशों को देख लिया, लेकिन डर के मारे बोल नहीं सके। स्टेशन मास्टर ने उसी समय कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को सेलफोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सुवेग सिंह सिद्धू कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश चले गए थे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से रेलवे कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत फैल गई। रेलवे कॉलोनी के भयभीत बाशिंदे रात भर जागते रहे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में मौके पर पड़े कारतूस के तीन खोखे बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। सीओ ने बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने और कारतूस के तीन खोखे बरामद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed