{"_id":"a05cee7f108c18e8382c756572601839","slug":"fire-in-readymade-garments-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग
पीलीभीत।
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला फीलखाना निवासी निशीत खां उर्फ मीनू की कोतवाली के निकट स्थित दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। हालांकि आग दुकान में रखे सामान तक नहीं पहुंच सकी। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। दुकान स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ डीजल डालकर आग लगाने की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सीओ ने भी सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला फीलखाना निवासी निशीत खां उर्फ मीनू की रेडीमेड कपड़े की दुकान सदर कोतवाली के निकट स्टेशन रोड पर है। निशीत खां ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना किसी ने उन्हें मोबाइल पर दी। दुकान पहुंचकर उन्होंने शटर खोला, सारा सामान सुरक्षित था, लेकिन आग से काउंटर के पास लगा शीशा चटका था। कुछ कपड़ों के खाली डिब्बे भी आंच लगने से काले हो गए। दुकान स्वामी ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिशन या फिर माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि दुकान के अंदर शटर किनारे एक डीजल भरी केन रखी थी। जिससे तेल का रिसाव हो रहा था। उन्होंने संभावना जताई कि किसी ने जलती सिगरेट या बीड़ी फें क दी, जिससे आग लग गई। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर दी है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
मुंह मोड़ के निकले सिपाहियों से व्यापारी खफा
दुकान में आग लगने की सूचना पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पवन मोबाइल आ गई, लेकिन सिपाही दुकान की ओर से मुंह फेर कर कोतवाली की ओर रवाना हो गए। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारी कोतवाली जाते, इससे पहले सीओ कौशलेंद्र सिंह मौके पर आ गए। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए सीओ से मामले की शिकायत की।