{"_id":"0a2fa94f13e65fb21f7b1a44545f8a93","slug":"fire-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी वैन में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी वैन में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ निवासी मोहम्मद अबरार की मारुति वैन पर कॉलोनी का ही आनंद बतौर चालक कार्य करता है। आनंद रविवार रात करीब पौने आठ बजे वैन को रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर स्थित साइकिल स्टैंड के बाहर खड़ा कर वैन मालिक से मिलने चला गया। कुछ देर बाद ही वैन के अगले हिस्से में अचानक आग की लपटें उठने लगी। सन्नाटे में खड़ी वैन को देखकर कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब वैन के भीतर आग धू-धू कर जलने लगी तो आसपास से गुजर रहे लोगाें ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वैन चालक की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। वैन में आग लगने की जानकारी पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने वैन का अगला शीशा तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर कुछ देर बाद आनंद भी मौके पर पहुंच गया। आनंद ने बताया कि तारों में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। हालांकि वैन में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन