{"_id":"badeec2129ae15c2cd6ecfc191b06c2e","slug":"fire-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लेखराज चौराहे के निकट मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी आशीष शुक्ला की बेटी की लगन के लिए हलवाई मिठाइयां बना रहे थे। शुक्रवार को दोपहर के समय एक सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आग लग गई। इस आग से यहां रखे सामान के अलावा टेंट आदि भी जलने लगा। आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद लोगों ने मोहल्ले वालों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई, जिससे कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड से लगन के लिए बनाई जा रही काफी सामग्री खराब हो गई। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन