{"_id":"57fbdf234f1c1b6e5228f0b1","slug":"fire-from-a-short-circuit-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लगी अाआग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता मंदिर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर आदि जल गये।
कोतवाली क्षेत्र के गीता मंदिर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में रविवार देर रात करीब सवा बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। फर्नीचर तक पहुंचते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे आसपास का सामान भी आग की लपटों से घिर गया और जल गया। इस बीच बैंक से निकलती लपटे और धुंआ देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही बैंक के कर्मचारियों से संपर्क किया गया। इसके बाद बैंक कर्मचारी भी आ गए। बैंक को खुलवाकर फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया। हादसे में फर्नीचर, कम्प्यूटर, दो एसी, पंखा, पासबुक आदि जल गया। बैंक में लगे किसी बिजली उपकरण के चालू होने के कारण हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।
000
शार्ट सर्किट से बैंक में आग लगने की जानकारी मिली है। मैं छुट्टी पर पंजाब आया हूं। पता किया गया है कि आग से कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है। अभिलेख और रिकार्ड सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
- प्रीतम सिंह, बैंक मैनेजर
बैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया है। हादसे में अधिक नुकसान नहीं बताया गया है।
- हरगोविंद सिंह, शहर कोतवाल