{"_id":"57f7a2514f1c1b5e1526f77e","slug":"fir-has-not-rejected-the-daughter-will-do-with-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआर खारिज न हुई तो बेटी के साथ कर लूंगा आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआर खारिज न हुई तो बेटी के साथ कर लूंगा आत्महत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के फाइनल रिपोर्ट लगाने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है। पीड़ित ने डीजीपी को पत्र भेजकर विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमे में लगाई गई अंतिम रिपोर्ट (एफआर) निरस्त कर आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह बेटी के साथ आत्महत्या कर लेंगे।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि 19 जून 2016 को उसकी 16 वर्षीय पुत्री से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 27 जुलाई 2016 को पीड़ित किशोरी के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। आरोप है कि विवेचक ने कोर्ट में दिए गए बयानों को दरकिनार कर आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसका पता लगने पर पीड़ित ने विवेचक के पास जाकर कारण पूछा। आरोप है कि विवेचक ने पहले तो चक्कर लगवाकर टाल मटोल की और बाद में गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने डीजीपी को पत्र भेजकर विवेचक की शिकायत की। इसके अलावा न्याय न मिलने पर बेटी के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
000
पुलिस की जांच में रेप की शिकायत झूठी पाई गई थी। दोनों पक्ष जयपुर के एक भट्टे पर मजदूरी करते थे। वहीं पर उनका पूर्व में झगड़ा हो गया था। इसी पेशबंदी में किशोरी के पिता ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस दिन की घटना बताई गई। उस दिन आरोपी गांव में मौजूद नहीं था। वह जिले से बाहर मजदूरी करने गया हुआ था। इसी आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है।
विज्ञापन
ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा