फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fight with farmer

पर्ची जारी न करने पर केंद्र प्रभारी को पीटा

Fri, 16 Jan 2015 11:36 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Fri, 16 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
fight with farmer
 कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछोला घासी के क्रय केंद्र पर बिना गन्ने के पर्ची बनाने से मना करने पर तीन दबंगों ने बृहस्पतिवार की शाम केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह से गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे गन्नों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इससे केंद्र पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीनों हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रिछोला घासी के गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जनवरी की शाम गांव के ही तीन दबंगों ने बिना गन्ना तुलवाए पर्ची जारी करने का उन पर दबाव बनाया। पर्ची न बनाने पर दबंगों ने उन्हें गाली गलौज किया, गन्नों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों की इस कार्यवाही से क्रय केंद्र पर अफरातफरी मच गई और कुछ किसान बिना गन्ना तुलवाए भाग गए। मौके पर मौजूद कुछ किसानों के हस्तक्षेप पर दबंग धमकी देते हुए चले गए। केंद्र प्रभारी जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव सुबाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने गांव रिछोला घासी के पन्ना लाल, अवनीश कुमार और नन्कू लाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed