फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fifth death of fever in Bisalpur tehsil area

बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बुखार से पांचवीं मौत

Sat, 09 Sep 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर। Updated Sat, 09 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Fifth death of fever in Bisalpur tehsil area
बुखार - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र में बुखार का कहर नहीं रुक रहा है। गांव मिघौना में बुखार की दस्तक ने जहां एक वृद्धा की जान ली, वहीं अन्य ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद तहसील क्षेत्र में अब बुखार से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।  
विज्ञापन

किशनी, जसकरनापुर, टेहरी, रोहनियां, सादियां, नगर के मोहल्ला ग्यासपुर और पटेलनगर के बाद अब मिघौना गांव में भी बुखार फैलने लगा है। गांव के किशनलाल ने बताया कि उनकी पत्नी 60 वर्षीय रामवती चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गई थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जाता रहा। कोई लाभ न होने पर रामवती को शुक्रवार को देर रात सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इससे पहले मोहल्ला ग्यासपुर के राजपाल कश्यप, पीएम मेहरोत्रा, गांव किशनी के कौशल और गांव टेहरी के उवैश की मौत बुखार से हो चुकी है। गांव मिघौना के हरीराम, शिवम, रजनी, मोनिका, नंदिनी, लौंगश्री, मंतेश्वरी, अरुण, गौरी, नितिन, नरेश, चमेली, मनोज, प्रांशू, कमल, किशन, कन्हैया, रूपा, भोला, पूनम, नेमवती, मोनू, प्रीति, विद्या, सुमित, परवेश, प्रदीप, कुलदीप, नेहा, राखी, वेदपाल, अजय, तेजराम, देवकी, कमल, रजत, माया, सदावती, बादल, संजीव, फूलमती, कमला, राहुल, दीपक, ज्ञानप्रकाश, रामनाथ, ओमप्रकाश, नैंसी, आकाश, सावित्री, शांति, पवन, अलीशेर, जुबैदा बेगम, रवि मोहम्मद, अबरून्निसा, नसीब जहां, ज्योति, कमलेश कुमारी, चमेली, सुशीला, शोभित, तारावती, सोना, गौरी, बिट्टू समेत दर्जनों बुखार से पीड़ित है। इसकी सूचना मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। गांव भड़रिया निवासी प्रेमपाल की पत्नी मीरा देवी, गांव चुर्रासकतपुर निवासी अफसर अली की पुत्री जैनब, गांव चैना निवासी वीरपाल, गांव चठिया सेवाराम निवासी रघुनाथ की पत्नी रामवती और मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शरीफ की पत्नी राजो बेगम तेज बुखार से ग्रसित हैं। जिनको सीएचसी भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार को गांव मिघौना में टीम भेजकर ज्वर पीड़ितों का उपचार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed