{"_id":"571d02d54f1c1b98788b5072","slug":"fbtion-woman-beaten-to-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"फब्तियों का विरोध करने पर युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फब्तियों का विरोध करने पर युवती को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फब्तियां कसने का विरोध करने पर नशे में धुत मनचले ने युवती को पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि कपिल नाम का युवक काफी समय से उसका पीछा करने के साथ अश्लील फब्तियां कस रहा था। शनिवार देर शाम वह अपने कमरे के सामने खड़ी थी। नशे की हालत में कपिल पहुंच गया और इशारे कर उसे बुलाने लगा। विरोध करने पर पास पहुंच आरोपी ने खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोरशाराब होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती व युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है।