फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father died in collision with tampo and bike, son injured

टैंपो और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

Wed, 12 Apr 2017 09:11 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 12 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर मार्ग पर बाइक और टैंपो में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां पिता 65 वर्षीय इस्लाम शाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र सलीम की हालत गंभीर होने पर पीलीभीत रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा लखनऊ निवासी 25 वर्षीय सलीम बुधवार दोपहर बाइक लेकर कस्बे की साप्ताहिक बाजार आ रहा था। बाइक पर उसके साथ पिता इस्लाम भी थे। बरखेड़ा दौलतपुर मार्ग पर स्थित तिराहे पर बरखेड़ा की ओर मुड़ते समय बरखेड़ा की ओर से आ रहे टैंपो से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। चालक टैंपो छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इस्लाम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर होने के चलते सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंपो और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना की जानकारी होने पर प्रधान मोहम्मद नबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस्लाम मेहनत मजदूरी करते थे। उनके छह पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिसमें तीन पुत्र एक पुत्री अविवाहित है। इस्लाम की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed