{"_id":"58ee4a9f4f1c1b791ecf5de2","slug":"father-died-in-collision-with-tampo-and-bike-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर मार्ग पर बाइक और टैंपो में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां पिता 65 वर्षीय इस्लाम शाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र सलीम की हालत गंभीर होने पर पीलीभीत रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा लखनऊ निवासी 25 वर्षीय सलीम बुधवार दोपहर बाइक लेकर कस्बे की साप्ताहिक बाजार आ रहा था। बाइक पर उसके साथ पिता इस्लाम भी थे। बरखेड़ा दौलतपुर मार्ग पर स्थित तिराहे पर बरखेड़ा की ओर मुड़ते समय बरखेड़ा की ओर से आ रहे टैंपो से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। चालक टैंपो छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इस्लाम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर होने के चलते सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंपो और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना की जानकारी होने पर प्रधान मोहम्मद नबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस्लाम मेहनत मजदूरी करते थे। उनके छह पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिसमें तीन पुत्र एक पुत्री अविवाहित है। इस्लाम की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।