{"_id":"ec4b4d935506069e64d8d1b92df201ac","slug":"father-and-two-sons-on-the-assault-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र सहित तीन पर मारपीट की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पुत्र सहित तीन पर मारपीट की रिपोर्ट
पीलीभीत।
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन सिंह ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश एसओ जहानाबाद को दिए हैं।
ग्राम बिंदुआ निवासी रामदास ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि वह वृद्ध है और जाति से बेलदार है। वह ग्राम सभा की भूमि पर उपले पाथता है। इसी जगह पर गांव के श्यामसुंदर आदि जबरन उपले पाथने लगे। तीन नवंबर 2015 को शाम साढ़े पांच बजे श्याम सुंदर उसका पुत्र अभिमन्यु व नेतराम उसे देखते ही गांव के पास खेत पर गालियां देने लगे। मना करने पर उसे लात-घूसों से पीटकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। उसे सड़क पर पटक दिया। मौके पर कई ग्रामीण गए तब उसकी जान बची। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी और न ही चोटों का मुआयना कराया। एसपी ने भी मामले में कार्रवाई नहीं की। सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन सिंह ने एसओ जहानाबाद को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।