फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father and son accused The bled to

बदमाशों ने पिता-पुत्र  को किया लहूलुहान

Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Father and son accused The bled to
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
घर में घुसकर सशस्त्र बदमाशों ने गांव जटपुरा निवासी इंदर सिंह और उसके पुत्र अंग्रेज सिंह को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर बांका से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबे पर बदमाश बिना लूटपाट किए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है। गांव जटपुरा निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि एक दर्जन सशस्त्र बदमाश बीती रात उसके दरवाजे विहीन घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदा में सो रही उसकी मां सुखविंदर कौर को तमंचा के बल पर कब्जे में लेकर उनसे उनके पति और पुत्र के बारे में जानकारी की। बदमाशों के धमकाने पर उसकी मां ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस दौरान तीन-चार बदमाशों ने आंगन में उसकी चारपाई के पास पहुंचकर तमंचा के बल पर उसे कब्जे में लेकर पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके हाथ पर बांका से प्रहार किया और उसकी जमकर पिटाई की। शोर-शराबा पर घर के बाहर सो रहे उसके पिता इंदर सिंह शोर मचाते हुए घर में आए। बदमाशों ने उसके पिता पर बांका से ताबड़तोड बार कर लहूलुहान कर दिया। भारी शोर शराबा पर बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दे सके और अगली बार आकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भारी शोर-शराबा पर गांव के कई लोग अंग्रेज सिंह के घर एकत्र हुए। रात को ही अंग्रेज सिंह ने घटना की सूचना हरीपुर पुलिस चौकी को दी। जख्मी घरवाले डॉक्टरी जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। अंग्रेज सिंह का आरोप है कि सीएचसी में किसी चिकित्सक के न मिलने पर उसने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और नगर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। बुधवार को अपरान्ह कोतवाली पहुंचे अंग्रेज सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि बदमाश नहीं कुछ लोगों ने अंग्रेज सिंह के घर में घुसकर मारपीट की है। प्रथम दृष्टया जमीन की रंजिश लग रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed