फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers were robbed Centre: Riaz

किसानों को लूट रही केंद्र सरकार: रियाज

Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers were robbed Centre: Riaz
किसानों को लूट रही केंद्र सरकार: रियाज - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
ग्राम दियोरनियां के ग्रामीणों ने हाजी रियाज अहमद के कैबिनेट मंत्री बनने पर भव्य स्वागत कर सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को लूट रही है, जबकि प्रदेश सरकार अपने स्तर से किसान हित में जो भी बन रहा है कर रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त की है। इसके अलावा 108 एंबुलेंस, समाजवादी पेंशन, खाद्य गारन्टी योजना में 80 फीसदी लोगों को लाभांवित कर रहा है। अमरिया को तहसील देने का काम किया। गांव दियोरनियां में राजकीय हाई स्कूल बनाने का काम किया गया। आजादी के बाद से प्रदेश में बहुत मुख्यमंत्री बने, लेकिन अखिलेश सरकार ने प्रदेश में विकास के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक काम किया है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए खाद्य गारंटी योजना में महिलाओं को मुखिया बनाने का काम किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वली अहमद, आनंद सिंह यादव, असलम जावेेद, छोटे खंा, गयास खंा,  अनीस अहमद, इम्तियाज अलवी, मो. मियां उर्फ छोटे खान, सिददीक हुसैन, मो. ताहिर, असमत नवी खान, अशर्फी लाल, खजान सिंह, जहीरुददीन, अफसार अहमद, रियाज खान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ग्राम दियोरनियां में सभा स्थल पर बेनी राम अपने तीन दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ सपा में शमिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बेनी राम, राम लाल, उमा शंकर वर्मा, बाबू राम कश्यप, प्रीतम लाल, नन्ने लाल, सोम पाल वर्मा, डोरी लाल वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा, राम किशन, छेदा लाल, महेंद्र पाल, डा. कुंदन लाल, सुरेश पाल, तेज पाल, रोशन लाल, केदार नाथ, डाल चंद आदि तीन दर्जन से अधिक लोगों का सपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed