{"_id":"797f5d10f3fd870764c6dfe001779d6c","slug":"farmers-from-the-three-hundred-thousand-plunder-shahjahanpur-in-the-spoils-of-khatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से तीन लाख लूटने वाले शाहजहांपुर, खटीमा में भी की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से तीन लाख लूटने वाले शाहजहांपुर, खटीमा में भी की लूट
पूरनपुर/ पीलीभीत।
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
किसान से 2.90 लाख लूटने वाले काली पल्सर सवार बदमाशों ने शाहजहांपुर,
विज्ञापन
सीतापुर और उत्तराखंड के खटीमा और काशीपुर में भी घटनाओं को अंजाम दिया है।
शाहजहांपुर की एसओजी टीम और खटीमा पुलिस ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर
घटना के बाबत जानकारी की। टीम के आने की पुष्टि कोतवाल ने भी की है।
गांव कान्हा टांडा निवासी किसान मदनलाल और गांव जगतपुर के गुरनाम सिंह से 2.90 लाख रुपये लूट की घटना को तीन दिन पूर्व बदमाशों ने काले रंग के पल्सर से आकर अंजाम दिया था। इसी तर्ज पर ही काली पल्सर सवार बदमाशों ने शाहजहांपुर, सीतापुर, उत्तराखंड के खटीमा और काशीपुर में भी घटनाओं को अंजाम दिया है।
इस मामले में सोमवार को शाहजहांपुर की एसओजी टीम और खटीमा पुलिस कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस से किसान से लूट के बारे में जानकारी की। साथ ही यहां घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की कद, काठी व हुलिया आदि के बारे में भी जानकारी की। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने दोनों जगह की पुलिस के आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासा को दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल के नेतृत्व में एक टीम लगाई गई है। कुछ क्लू भी हाथ लगा है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
बता दें कि रविवार को अपराध समीक्षा में भी एसपी ने लूट की घटनाओं का खुलासा न होने पर रोष जताया था। साथ ही पुलिस को खुलासे के लिए तीन दिन का समय दिया। एसपी के हिदायत देने के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लग सका है। वहीं इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि