{"_id":"6ae24b01e028930bc90a88d7","slug":"high-speed-biker-hits-activa-elderly-mans-leg-broken-ambala-news-c-36-1-amb1001-171946-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की टांग टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कालका चौक की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने घर लौट रहे एक ट्रांसपोर्टर की एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर की दाईं टांग में फ्रैक्चर आ गया और पसलियों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल बुजुर्ग के भतीजे हरमीत सिंह ने उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया
अस्पताल में भर्ती वीटा एन्क्लेव निवासी 61 वर्षीय सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेत-बजरी के ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 24 अक्तूबर की रात्रि करीब 10 बजे वे बलदेव नगर स्थित अपनी दुकान से एक्टिवा पर घर जा रहे थे। बलदेव नगर रेलवे फाटक पार करके सड़क से अपनी कॉलोनी की तरफ मुड़ते समय कालका चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आई एक मोटरसाइकिल चालक ने उनको सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद युवक कुछ देर मौके पर रुका और फिर अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक निशांत बलदेव नगर का रहने वाला है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।