फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer shot while he slept, critical

सोते वक्त किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुरानी रंजिश के चलते देर रात घर पर सो रहे किसान को गोली मार दी गई। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के परिवारवालों की ओर से ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बिलसंडा थाना क्षेत्र के घमौरा गांव निवासी किसान बहार खां की ग्राम प्रधान इरफान से पुरानी रंजिश है। सोमवार/मंगलवार की रात किसान  घर पर सो रहा था। देर रात करीब दो बजे किसान के घर में घुसकर उस पर गोली दाग दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोली किसान की पीठ में लगी है। गोली की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों से जानकारी जुटाई। इसमें घरवालों ने पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान इरफान, राशिद और महामद के खिलाफ घटना की तहरीर दी, जिसमें पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना हुई है। घायल की हालत नाजुक है। तहरीर के आधार पर प्रधान समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पता लगा है कि साल 2014 में घायल के बेटों पर प्रधान की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। गोली मारी गई है, लेकिन नामजद किए गए आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed