{"_id":"592318854f1c1b87115361c1","slug":"farmer-looted-drama-to-get-rid-of-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने कर्ज से मुक्ति पाने को रचा लूट का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने कर्ज से मुक्ति पाने को रचा लूट का ड्रामा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 22 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर के किसान प्रताप सिंह ने कर्ज से मुक्ति पाने को 12 लाख रुपये लूट लिए जाने का ड्रामा किया था। पुलिस की जांच में लूट की वारदात पूरी तरह फर्जी निकली। एसपी ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस किसान के खिलाफ 182 की कार्रवाई करेगी।बीसलपुर के खानंका निवासी फार्मर प्रताप सिंह ने शनिवार शाम पूरनपुर जाते समय नगर के निकट 12 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। प्रताप सिंह का कहना था कि उनके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की थी, जिससे घायल हो गए थे। कपड़ों व जमीन पर काफी खूून भी पड़ा था। प्रताप सिंह की ओर से चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन की मौजूदगी में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान प्रताप सिंह के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले केवल बाएं हाथ का अंगूठा कटा था। घटना स्थल से कुछ आगे राइस मिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं राहगीरों से पूछताछ में इस बीच कोई बाइक सवार उधर से गुजरते नहीं देखे गए। यहीं से घटना पर शक होने लगा। पुलिस ने जांच की तो एक-एक करके पर्तें खुलती चली गईं। एसपी ने बताया कि किसान प्रताप सिंह का राइस मिलर्स विजय अग्रवाल से लेनदेन चल रहा था। करीब 12 लाख रुपये किसान को देने थे। कर्जा देने से बचने के लिए पूरनपुर के निकट पहुंचकर खुद ब्लेड मारकर अंगूठा काट लिया और 12 लाख रुपये लूट लिए जाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पूछताछ में किसान ने स्वयं भी इसे स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि गलत सूचना देकर पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। इसके लिए किसान के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन