फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer kills off team to recover debt

ऋण वसूली करने आई टीम ने किसान से की मारपीट

Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
परमल की खेती को लिए गए एक लाख रुपये के ऋण की वसूली करने आई टीम ने किसान से जमकर अभद्रता की। घर में घुसकर गाली गलौज की गई। एक होमगार्ड पर कार्रवाई के दौरान लाठी मारने का भी आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के इग्घरा गांव के निवासी ओमप्रकाश पुत्र वीरबल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने भूमि विकास बैंक से 2013 में परमल की खेती करने के लिए एक लाख रुपये ऋण लिया था। इसके बाद कुछ हिस्सा पीड़ित ने जमा कर दिया। बाद में ओलावृष्टि में फसल खराब हो गई। बेटी की 2015 में तबीयत खराब होने पर काफी रुपया इलाज में लग गया। जिस कारण वह ऋण की रकम अदा नहीं कर सका। बैंक के कर्मचारियों द्वारा तगादा करने पर पीड़ित ने कुछ दिन का समय मांगा। आरोप है कि इसके बाद शनिवार को टीम पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंची और गाली गलौज करने लगी। गाली देने मना करने और जल्द ऋण चुकता करने की बात कहने पर धक्का मुक्की कर मारपीट की गई। साथ आए एक होमगार्ड ने लाठी मार दी। पीड़ित ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री से ऋण माफी को लेकर चलाई जा रही योजना में अपना नाम शामिल कराने की मांग की है। पुलिस ने किसान से मिली तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed