{"_id":"1c6318f8483b5f1ae0efd732cf81f778","slug":"farmer-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा टिकरी निवासी अखिल सिंह तोमर ने बताया कि उनके पिता बच्चू सिंह तोमर के पास 46 बीघा जमीन है। जिसमें केवल गेहूं की फसल खड़ी थी। पिछले दिनों हुई ओला और अतिवृष्टि से सारी फसल बर्बाद हो गई थी, जिसका उन्हें काफी गम था। यद्यपि तहसील कार्यालय में फसल क्षति की लिखित सूचना बिल्कुल सही समय पर दर्ज करा दी गई थी, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक क्षति का आकलन भी नहीं कराया था, जिससे मुआवजा मिलने के आसार क्षीण हो गए थे। इसी गम में 86 वर्षीय बच्चू सिंह बीमार हो गए और शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बीमारी के चलते हुई बच्चू सिंह की मौत
तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि बच्चू सिंह की मौत फसली खराब होने के गम में नहीं हुई बल्कि बीमारी के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीमारी के चलते हुई बच्चू सिंह की मौत
तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि बच्चू सिंह की मौत फसली खराब होने के गम में नहीं हुई बल्कि बीमारी के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन