फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer death in mysterious circumstances

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)। Updated Sun, 15 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer death in mysterious circumstances
हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन

बेटे ने पुरानी रंजिश पर गांव के एक युवक पर जताई हत्या की आशंका

गन्ना लेकर चीनी मिल आए 40 वर्षीय किसान तिलकराम पुत्र भोलानाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिवारीजनों ने डेढ़ साल पुराने नाली को लेकर हुए विवाद की रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। 
बरखेड़ा क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी तिलकराम (40) पुत्र भोलानाथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर वह चीनी मिल बरखेड़ा गए थे। उनके साथ गांव का राजू व अयोध्या प्रसाद भी गन्ना लेकर गये थे। करीब ढाई बजे तिलकराम के न पहुंचने पर मिल कर्मियों ने तलाश शुरू की। उनकी व गांव के अन्य दोनों युवकों की ट्रैक्टर ट्राली मौके पर मिली, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं दिया। वाहनों को हटाकर देखा गया तो तिलकराम लहूलुहान हालत में राजू की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे मिला। ट्राली का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर मिल कर्मचारियों ने रात में ही जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के पुत्र सर्वेश, महेंद्र का कहना है कि जिस युवक की ट्राली से कुचलकर घटना हुई, उससे पुराना विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि पिता को शराब पिलाकर बेहोश करने के बाद हादसे का रूप देते हुए हत्या की गई है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने चीनी मिल पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस मान रही हादसे में गई जान

परिवार वाले भले ही हत्या का आरोप लगा रहे हों, लेकिन पुलिस किसान की मौत को हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि मौका मुआयना करने के दौरान पता चला कि तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अपना नंबर आने तक वे आराम करने के लिए राजू द्वारा लाई गई ट्रैक्टर ट्राली के नीचे पुआल बिछाकर लेट गए। देर रात करीब ढाई बजे जब ट्राली आगे नहीं बढ़ी तो, पीछे की कतार में खड़े किसानों ने हल्ला मचा दिया। यह भी पता लगा है कि इसी दौरान जब किसान का ट्रैक्टर हटाया गया तो राजू द्वारा लाई गई ट्राली के नीचे तिलकराम घायल हालत में मिला। शोरगुल के बीच जल्दबाजी में ट्रैक्टर ट्राली आगे-पीछे करते वक्त पहिया तिलकराम पर चढ़ गया। यह बात दीगर रही कि स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने साथ आए दोनों युवकों से संपर्क कर पूछताछ करने की जहमत नहीं उठाई। सिर्फ तहरीर न मिलने की बात कहकर लापरवाही को छिपा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं, बल्कि हादसा प्रतीत हो रहा है। छानबीन कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। अभी कोई तहरीर भी परिवार से नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
- योगेंद्र पाल शर्मा, इंस्पेक्टर बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed