फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fan coil was put Current, the young man's death

पंखे का तार लगाते लगा  करंट, युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fan coil was put Current, the young man's death
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
पंखे का तार लगा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब पांच घंटे बाद घर वालों ने कमरे जाकर झुलसा हुआ शव देखा तो कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला पच्चीस वर्षीय कृष्णपाल कस्बे के ही व्यापारी लक्ष्मीनरायन की किराना दुकान पर काम करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी नीलम चार वर्षीय बेटे राहुल के साथ अपने मायके कलिया गांव चली गई। मां कैकई बड़े बेटे इंद्रजीत के साथ रह रही है। रात करीब साढ़े दस बजे वह घर पहुंचा। खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। इस बीच पंखे का तार लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब चार बजे बड़ा भाई इंद्रजीत कमरे में पहुंचा। यहां युवक का झुलसा हुआ शव पड़ा हुआ था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, युवक की मौत के बाद कस्बे के संभ्रांत नागरिक मदद को आगे आए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन हिलाल अहमद और किराना व्यापारी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


सितारगंज में माधोटांडा के मजदूर की मौत
माधोटांडा। पिता के साथ मजदूरी करने गए युवक की सिडकुल की एक फैक्ट्री में गिरकर मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया है। 
थाना क्षेत्र के मथईया लालपुर गांव के रहने वाले चितरंजन मंडल सितारगंज के सिडकुल में पिछले कई सालों से मजदूरी कर रहे हैं। पंद्रह दिन पहले वह अपने अठारह वर्षीय पुत्र गौर मंडल को भी मजदूरी करने के लिए अपने साथ ले गए। मंगलवार को काम करते वक्त अचानक गौर मंडल की नीचे गिरकर मौत हो गई। बुधवार को युवक का शव घर पहुंचा। जिसके गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हर कोई पीड़ित परिवार के गम में शरीक होकर ढांढस बंधाने में जुट गया। घर वालों की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed