फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family hostage looted cash -

परिवार को बंधक बनाकर नगदी-जेवर लूटा

Wed, 19 Aug 2015 12:20 AM IST
Purnpur
Purnpur Updated Wed, 19 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

कच्छा बनियानधारी सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात गांव कढेरचौरा के एक घर में घुस कर परिवार वालों को बांध दिया। फिर महिलाओं के जेवर उतरवाए और घर में रखी नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। पड़ोस में रह रहे प्रधान गिरधारी लाल के घर में भी लूटपाट का प्रयास किया। इन्हीं बदमाशों ने गांव पड़रिया के विश्राम मिश्र को बंधक बनाकर गांव के धनाड्यों की जानकारी ली तथा जाते समय गांव के भोजराज की पिटाई कर मोबाइल लूट लिया। गांव नदहा में राजकुमार के घर में घुसकर भी लूटपाट का प्रयास किया। पुलिस ने रात को ही गांव पहुंचकर घटना की जानकारी करने के साथ बदमाशों की खोज की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय घटना को दबाने में जुट गई है।

विज्ञापन

गांव कढेरचौरा के प्रधान गिरधारी लाल बताया कि उनके पड़ोस में उसकी भांजी रामबेटी परिवार के साथ रहती है। रामबेटी के पति रामेश्वर दयाल सोमवार रात घर के बाहर खपरैल में सोए थे। चार सशस्त्र बदमाशों ने रामेश्वर दयाल को पौनिया बंदूक और तमंचा के बल पर कब्जे में ले लिया। दो बदमाश कुछ दूरी पर खड़े रहे। चारों बदमाशों ने रामेश्वर को बंधक बनाकर घर में प्रवेश किया। घर में घुसते ही एक बदमाश ने रामेश्वर की पत्नी रामबेटी और एक ने उनके पुत्र छोटे लाल को बंधक बना लिया। बदमाशों ने रामबेटी के कानों से सोने के कुुंडल और छोटेलाल से मोबाइल, घर में रखी एक हजार रुपये की नगदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने उसके घर में घुसने का प्रयास किया। बदमाशों के चुंगल से छूटी रामबेटी ने कमरे में घुसकर अंदर से कुंडी लगाकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस पर बदमाश दुबारा आने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना पर रात को ही हल्का कांस्टेबिल मौके पर पहुंचे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव नदहा निवासी सुधीर ने बताया कि सोमवार रात बदमाशों ने उसके चाचा राजकुमार मिश्रा के घर घुसकर राजकुमार, उनकी पत्नी और पुत्र राहुल को तमंचा, बंदूक के बल पर कब्जे लेकर शोर-मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव पड़रिया निवासी सच्चिदानंद ने बताया कि रात उसका फुफेरे भाई विश्राम भागवत कथा सुनकर गांव लौट रहा था। बदमाशों ने विश्राम को बंधक बना लिया और गांव के कब्रिस्तान में ले गए। वहां गांव के धनाड्यों की जानकारी की। इस दौरान गांव के पहुंचे भोजराज को बंधक बनाकर उसका मोबाइल लूट लिया। बदमाश शोर न मचाने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। घटनाओं की तहरीर नहीं आई है। बदमाश तीन लोगों के मोबाइल ले गए हैं। जेवरात, सामान आदि नहीं लूटा गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कराई गई है।
शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर  

लूट की घटना की सूचना किसी ने नहीं दी। मामले की जानकारी कर कार्रवाई करवाई जाएगी।
राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed