फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Failure to rape her burned to death

दुष्कर्म में असफल रहने पर भाभी को जलाकर मार डाला

Wed, 03 Feb 2016 12:39 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 03 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Failure to rape her burned to death
 
विज्ञापन


 थाना जहानाबाद के गांव गुलड़िया जाफरपुर में चार दिन पहले ममेरे देवर ने अपने एक साथी की मदद से अपनी बेवा भाभी से रेप की कोशिश की। असफल रहने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला। फिर आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मासूम बच्चों को लेकर उसकी ननद कई रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को एसपी से मिली और घटना की जानकारी दी। एसपी ने सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच के बाद सीओ के आदेश पर जहानाबाद थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव रिछौला किफायततुल्ला निवासी प्रेमवती मंगलवार को अपनी भाभी के चार बच्चों और रिश्तेदारों के साथ एसपी से मिलीं और तहरीर देकर बताया कि थाना जहानाबाद के गांव गुलड़िया जाफरपुर निवासी उनके इकलौते भाई सुखलाल की दो साल पहले मौत हो चुकी है। बेवा भाभी कल्याणी देवी के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। भाई की मौत के बाद कल्याणी देवी का ममेरा देवर हरिकिशन उनपर गलत नजर रखने लगा। भाभी के बताने पर उन्होंने देवर को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और हरकतें करता रहा। आरोप है कि 29 जनवरी की रात करीब नौ बजे हरिकिशन ने गांव के ही वीरेंद्र कुमार के साथ घर में घुसकर कल्याणी से दुराचार की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला। आरोप है कि पुलिस से मिलकर आधी रात में ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। आरोपियों ने बच्चों को धमकाया कि यदि कोई पूछे तो कहें कि मां बीमारी से मर गई। बच्चों को घर में ही कैद कर लिया गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी तो प्रेमवती अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंची और बच्चों को बमुश्किल साथ लेकर थाना जहानाबाद गईं, लेकिन पुलिस उन्हें शाही चौकी और थाने के बीच टहलाती रही। पुलिस ने मौके पर जाना तक मुनासिब नहीं समझा। एसपी के आदेश पर सीओ निर्मल कुमार विष्ट मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

वर्जन...
मौके पर जाकर जांच की है। जांच में पता चला है कि मृतका दिमागी रूप से कमजोर थी। तीन दिन पहले उसके ममेरे देवर हरिकिशन से कहासुनी हो गई थी। मृतका की देवरानी प्रेमवती की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्मल कुमार विष्ट, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed