{"_id":"60179546410ff8b8ea7ab89d01084fae","slug":"failing-to-act-upon-farmer-unions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर भड़का किसान मजदूर संगठन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई न होने पर भड़का किसान मजदूर संगठन
पीलीभीत
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
शहर में जुलूसे मोहम्मदी के दौरान जुलूस निकालने को लेकर बवाल हो गया था, जिसमें तमाम लोग घायल हो गए थे, जबकि एक किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसको लेकर किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने धरना देकर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने आदि की मांग की थी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था। उधर, मामले में कोई कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा पुन: फूट पड़ा। शुक्रवार को नमाज के बाद तमाम लोग मोहल्ला मोहम्मद वासिल स्थित अल्लाह हू मियां की मजार के सामने एकत्र हुए और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने कहा कि बारावफात पर बिना किसी चेतावनी निहत्थे लोगों पर लाठी चार्ज कर गोलियां बरसाई गईं। यह जलिया वाला बाग की घटना की याद दिलाता है। इसको लेकर अब जनआंदोलन किया जाएगा। आक्रोशित लोग धरनास्थल पर ही किसी अधिकारी को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने, एएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, घायलों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने, फर्जी मुकदमों को वापस लेने, गिरफ्तार किशोर को रिहा करने की मांग की गई। दस फरवरी तक मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। धरने का इत्तिहादे मिल्लत काउंसिल ने भी समर्थन किया। धरना देने वालों में आईएमसी जिलाध्यक्ष फारुक रजा कादरी, आबिद रजा, अजहर, शाकिर, लियाकत अली, अजहर अली, आबिद खां, काशिफ जाफरी, जमीर खान, फैजाना अंसारी आदि शामिल रहे।