फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Every tears , shrouded in weeds Purnpur

हर आंखों में आंसू, मातम में डूबा पूरनपुर

Mon, 04 May 2015 10:57 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 04 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Every tears , shrouded in weeds Purnpur
बारात से लौटते समय
विज्ञापन
खुटार में दुर्घटना में मारे गए कार सवार नगर निवासी छह लोगों में से पांच का घर आसपास ही है। इन युवकों में चार सर्राफा कारीगर तो एक सर्राफ कारीगर का पुत्र था। एक साथ छह मौतों की खबर सुन पूरा कसबा शोक में डूब गया। नगर में दिनभर मातम का माहौल रहा। कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। शोक में नगर का सर्राफा बाजार सोमवार को पूरी तरह बंद रहा। जगह-जगह एकत्र लोग घटना की चर्चा करते देखे गए।

बंडा थाना क्षेत्र में असम हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से कार सवार नगर के छह लोगों की मौत की सूचना से सोमवार भोर में परिवार वालों की आंख खुली। कोहराम मचा तो पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। थोड़ी देर में यह खबर पूरे नगर में फैल गई और सारा कस्बा शोक में डूब गया। पूरे दिन लोग इसी की चर्चा करते देखे गए।

वहीं मृतकों के परिवार वालों के अलावा अन्य कई लोग घटना स्थल की ओर रवाना हुए। हादसे में मरने वालों में मोहल्ला साहूकारा निवासी 22 वर्षीय सर्राफ कारीगर आकाश, मोहल्ला चौक निवासी 35 वर्षीय सर्राफ कारीगर दीपक और इसी मोहल्ला के रामखिलौना के 20 वर्षीय पुत्र एवं एमकाम के छात्र विशाल के घर आमने-सामने ही है।

मोहल्ला साहूकारा निवासी 50 वर्षीय सर्राफ कारीगर कैलाश उर्फ पप्पू, और मोहल्ला चौक निवासी सर्राफ कारीगर 35 वर्षीय दयाशंकर उर्फ जीतू का घर कुछ दूरी पर है। हादसे मेें मौत के मुंह में समाए लेखपाल जगदीश प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र सौरभ मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कालोनी का निवासी है। नगर के छह लोगों की मौत से नगर में मातम पसरा रहा। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। सर्राफ कारोबारियों ने शोक में सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रखा।
मृतकों के घरों के बाहर लगीरही भीड़
पूरनपुर। दुर्घटना में मारे गए नगर के छह लोगों की सूचना पर मृतकों के घरों और उनके घरों के बाहर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही। विभिन्न संगठनों की शोक सभाएं हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्माओं की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई।

भाजपा नेता प्रणय बाजपेयी के आवास में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा में हाजी लाडले, जितेंद्र गुप्ता, दुष्यंत  शुक्ला आदि थे। युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के आवास में हुई शोकसभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी आदि थे। समाजवादी छात्र सभा की सपा नेता नोमान अली की अध्यक्षता में शोकसभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed