{"_id":"56f1433e4f1c1bb75af14d24","slug":"entered-the-house-with-the-woman-attempted-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ रेप का प्रयास
ब्यूरो/पीलीभीत।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
ननद के शोर मचाने पर भाग निकला आरोपी
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की महिला घर में अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ रेप की कोशिश की। महिला की ननद के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना गजरौला क्षेत्र की एक महिला एसपी से मिली और तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च 16 को उनके पति घर पर नहीं थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और रेप करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची ननद के शोर मचाने पर परिवार की अन्य महिलाएं भी मौके पर आ गईं। जिस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। पति के आने पर उन्होंने पूरी घटना बताई और थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी अनिल कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हए एसओ गजरौला को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष गजरौला राजेश यादव ने बताया कि महिला अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य थाने रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।