फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house of the woman accused of molestation

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। चीख सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने युवती को बचाया तो युवक मारपीट करने लगा। मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसे गांव का युवक आए दिन परेशान करता है। तीन दिन पहले आरोपी उसके घर में घुस गया और पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। इस पर आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय यवुती के परिवार वालों से भिड़ गया। आसपास वालों के इकट्ठे होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, बीसलपुर कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed