फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts to kill woman by strangling opposition

महिला से दुष्कर्म, विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश

Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Efforts to kill woman by strangling opposition
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
खेत से वापस घर जाते वक्त गांव के दबंग ने की दरिंदगी 
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार 

पति को खाना देकर खेत से लौट रही महिला को गांव के दबंग ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। 

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम सात बजे वह खेत पर काम कर रहे अपने पति को खाना देने गई थी। गांव का ही नन्हेलाल उसको रास्ते में मिला। इसके बाद आरोपी ने महिला को पकड़कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। जिस पर आरोपी पकड़े जाने के डर से धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को घटना बताई। जिसके बाद शनिवार को पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी नन्हेलाल को गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed