{"_id":"575d94f74f1c1b2a3e11b8e4","slug":"dowry-for-a-girl-burned-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला को जिंदा जला डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर महिला को जिंदा जला डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और जेवरात की मांग पूरी न होने पर गांव टांडा छत्रपति में विवाहिता की कमरे में बंद कर पिटाई की गई और जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने विवाहिता के भाई दियूरिया कोतवाली के गांव किशनपुर निवासी रामऔतार की ओर से विवाहिता के पति कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी विनोद कुमार और उसकी मां भानुमति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नवदिया की है। दियूरिया कोतवाली के गांव किशनपुर निवासी रामऔतार और रामभरोसे ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मीदेवी ने गांव टांडा छत्रपति निवासी विनोद कुमार से 18 नवंबर 2013 को कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि कोर्ट मैरिज के कुछ दिन बाद ही उसकी बहन को उसका पति विनोद कुमार और सास भानुमति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी बहन के ससुरालियों के रवैया में बदलाव नहीं आया। दहेज में बाइक और जेवरात की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की रात को कमरे में बंदकर पिटाई की गई और केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या कर दी गई। दहेज हत्या की सूचना पर सीओ राजेश्वर सिंह, प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रामऔतार और उसके भाई रामभरोसे से पूछताछ की। नायब तहसीलदार शेर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामऔतार की ओर से विनोद और उसकी मां भानुमति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पीड़ितों ने सास की कर दी पिटाई
पूरनपुर। घटना की जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी का शव देखकर आक्रोशित हो गए। घटना के बाद विनोद तो पहले ही घर से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने एक स्थान से पकड़ लिया। आक्रोशित महिलाओं ने मृतका की सास की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पहली पत्नी की भी जलकर हुई थी मौत
पूरनपुर। विनोद की पहली शादी गांव की ही एक महिला से हुई थी। पहली पत्नी से विनोद के दो पुत्र हुए, जबकि लक्ष्मी देवी से एक पुत्र हुआ। विनोद की पहली पत्नी की भी जलकर मौत हुई थी। महिला की मौत पर गांव में पंचायत हुई और पंचायत में मामला निपटने पर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। विनोद की दोनों पत्नियों की जलकर मौत होने क ा मामला गांव के लोगों मेें चर्चा का विषय बना रहा।