फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry deaths reporting To make wandering brother

दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहा भाई

Thu, 05 Nov 2015 11:14 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 05 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

विवाहित बहन संजना अग्रवाल की मौत के मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए भाई शहर कोतवाली के मोहल्ला डोरीलाल निवासी मनोज कुमार अग्रवाल हफ्ते भर से थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन बीसलपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित भाई ने एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी है।

विज्ञापन

मनोज ने बताया कि छोटी बहन संजना की शादी कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र से हुई थी। बहन के दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल वाले रुपये की मांग को लेकर बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। दशहरे के एक दिन पहले बहन ने उसके घर आने की बात कही तो ससुराल वालों ने पिटाई की थी। सूचना पर वह और उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल बहन के यहां पहुंचे। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन

30 अक्तूबर की रात उसकी बहन की हत्या कर शव को कमरे में लटका दिया। सूचना पर जब वे पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया। वह कोतवाली गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने एसपी के सामने पेश होकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी जवाहर ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। जांच में आरोप सही मिलते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed