फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM on the manipulation of the salary withheld

प्रवेश में गड़बड़ी पर डीएम ने रोका वेतन

Thu, 06 Aug 2015 10:44 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में बीकाम की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर फिर पेच फंस गया है। डीएम ने इससे छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला बताते हुए प्रवेश समिति की बैठक बुलाने और स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शहर के उपाधि महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से बीकाम में कॉमर्स के अलावा आर्ट एवं कृषि के छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे थे। कुछ सप्ताह पूर्व महाविद्यालय के कंट्रोलर एवं तत्कालीन डीएम ओएन सिंह इसे गलत मानते हुए रोक लगा दी। साथ ही इसकी जांच के आदेश दिए थे। उनके स्थानांतरण के बाद गुरुवार को नवागत डीएम मासूम अली सरवर के समक्ष बीकाम में प्रवेश का मामला सामने आया।
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज से पहुंचे प्रवक्ता ने अब तक चल रही प्रक्रिया की जानकारी देकर आगे प्रवेश की राय मांगी। इस पर डीएम ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्यालय में मौजूद एडीएम अजयकांत सैनी से स्टाफ के वेतन पर रोक लगाकर प्रवेश समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वह तकनीकी शिक्षा में रहे हैं और इस मामले को स्वयं देखेंगे। डीएम के इस आदेश से महाविद्यालय के स्टाफ में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed