{"_id":"5859327c4f1c1b1f64e39cc4","slug":"distressed-debt-photographer-himself-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान फोटोग्राफर ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान फोटोग्राफर ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान फोटोग्राफर ने खुद को गोली से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान मोहल्ला इनायतगंज के फोटोग्राफर मुकेश गुप्ता ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मुकेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला इनायतगंज के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश गुप्ता की मंडी समिति के पास राजा फोटो स्टूडियो नाम से दुकान है। पिछले करीब दस सालों से वह अपने परिवार के साथ नौगवां पकड़िया में किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार शाम वह अकेले अपने पैतृक मकान मोहल्ला इनायतगंज पहुंचे। जहां उन्होंने अपने दोनों भाई राजेंद्र व दिनेश से बातचीत की। कुछ देर बाद वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। दोनों भाई अपने कमरे में सोने चले गए। रात में करीब 11.30 बजे मुकेश गुप्ता ने 315 बोर के तमंचे से खुद के सीने पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़कर ऊपर तो कमरे में देखा कि मुकेश लहूलुहान हालत में पड़े थे। वहीं पास ही में तमंचा व कारतूस भी पड़े मिले। इसकी सूचना मिलने पर पत्नी सुनीता गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। फौरन 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल मुकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इस पर इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह, एसएसआई चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्नी ने बताया कि मुकेश कर्ज को लेकर कई दिनों से परेशान थे। इसी मानसिक तनाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली। कर्ज कितना और किससे लिया था इस बारे में परिवारीजनों ने अभी कुछ नहीं बताया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मुकेश के दो बच्चे 17 वर्षीय वैभव व 12 साल का आयुष हैं।
कर्ज को लेकर आत्महत्या करने की बात परिवार वाले कह रहे है। पत्नी ने लिखित सूचना में भी मुकेश के आत्महत्या करने के पीछे कर्ज बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है। - हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
कर्ज को लेकर आत्महत्या करने की बात परिवार वाले कह रहे है। पत्नी ने लिखित सूचना में भी मुकेश के आत्महत्या करने के पीछे कर्ज बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है। - हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन