फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Director , including reports against 10

रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 22 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Director , including reports against 10
सुनगढ़ी पुलिस ने एक रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव पिपरियाभजा निवासी मनोज कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि पीलीभीत मंडी समिति के सामने स्थित एक रियल स्टेट कंपनी का हेड ऑफिस यूके बैटरी बिल्डिंग पूरनपुर में हैं। कंपनी के डायरेक्टर थाना उत्तरी सेहरामऊ के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी मोहम्मद नसीब है। कंपनी में शामिल बासुखपुर निवासी इजहार खां खुद को दरोगा बताते हैं। कंपनी ने उसके अलावा मनोज कुमार, हरीओम शर्मा, तेज कुमार, मुनेंद्रपाल, रामचंद्रलाल, युधिष्ठर, दिनेश कुमार सहित कई लोगों से छह महीने पहले बतौर जमानत राशि पांच हजार से लेकर 35 हजार रुपये जमा कराकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर एजेंट नियुक्ति किया।
कंपनी संचालकों ने बीमा पालिसी धारकों को तीन साल में जमा राशि का दो गुना देने का वादा किया। एजेंटों को वेतन भुगतान के लिए जिस खाते का चेक दिया गया। उसमें पैसा न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। कंपनी न तो वेतन का भुगतान कर रही और न पॉलिसी का जमा पैसा वापस कर रही है।
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर थाना उत्तरी सेहरामऊ निवासी मोहम्मद नसीब, फातिमा, हसी खां, बासुखपुर निवासी समीउल्ला, रूबीना, इजहार खां, कमरुल्ला खां, गांव गौरा निवासी नासिम खां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed