{"_id":"58a1a2ba4f1c1b5a33d84bb1","slug":"dig-review-and-went-into-the-city-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी समीक्षा करते रहे और शहर में लूट हो गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी समीक्षा करते रहे और शहर में लूट हो गई
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने में पुलिस महकमा की ओर से बरती जा रही लापरवाही के चलते एक और वारदात हो गई। डीआईजी आशुतोष कुमार पुलिस लाइन में चुनावी तैयारी की औपचारिक समीक्षा करते रहे और शहर में बाजार से खरीदारी कर घर लौटी प्रधानाध्यापिका से पर्स लूट लिया गया। मोहल्ला नखासा निवासी मीरादेवी हाजरा अमरिया ब्लाक के परसिया माधोपुर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। रविवार देर शाम प्रधानाध्यापिका अपनी भतीजी रीना हाजरा के साथ बाजार खरीदारी करने गईं थी। रिक्शा से वापस घर पहुंची। गली के बाहर उतरने के बाद पैदल मकान के दरवाजे तक पहुंची। इस बीच एक बदमाश पर्स लूटकर भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। प्रधानाध्यापिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर भागने के बाद गली के बाहर खड़ी बाइक लेकर लुटेरा स्टेशन रोड की ओर भाग निकला। इसकी सूचना सुनगढ़ी कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन