{"_id":"9b73eba7ad8086b6f02e01f8c6a451d1","slug":"did-tigress-with-cubs-attacked-roaming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावक के साथ घूम रही बाघिन ने किया था हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शावक के साथ घूम रही बाघिन ने किया था हमला
पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा मार्ग पर गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों पर हमला शावक के साथ घूम रही बाघिन ने किया था। इसका खुलासा घटना स्थल की जांच के बाद हुआ है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी मार्ग से निकलने वालो में दहशत रही।
कलीनगर निवासी 45 वर्षीय अशेाक देवल पर बृहस्पतिवार को पीलीभीत आते समय टाइगर रिजर्व की माला रेंज में दोपहर करीब 12 बजे बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया था। इस हमले में अशोक के साथ बाइक पर पीछे बैठा उनका भतीजा आशीष भी घायल हो गया था। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उधर, घटना की जांच के लिए डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, माला रेंज डीके सिंह व डब्ल्यूडब्लयूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार टीम के साथ माधोटांडा मार्ग पर घटना स्थल पहुंचे। यहां जांच में अधिकारियों को मार्ग के दोनों ओर बड़े पगमार्क के साथ शावक के भी पगमार्क मिले। दोनों के पगमार्क साथ-साथ मिलने से स्पष्ट हो रहा है कि बाघिन के साथ शावक भी चल रहा था।
विज्ञापन
डीएफओ कैलाश प्रकाश के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघिन शावक को सड़क पार कराने से पहले खुद मार्ग पर पहुंची थी और इसी बीच बाइक सवार के आ जाने पर बाघिन शावक के बचाव को प्रतिक्रिया की होगी। उधर इस मार्ग पर दूसरे दिन भी राहगीरों में दहशत देखी गई। बाइक से गुजरने वाले जंगल शुरू होने से पूर्व अन्य वाहनों का इंतजार करते रहे और समूह बनाकर जंगल पार करते देखे गए।
वहीं कुछ बाइक सवार बड़े वाहनों जैसे मैजिक, जीप, बस आदि का सहारा लेकर जंगल पार कर रहे हैं। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि जंगल में काफी अंदर तक बाघिन और शावक के पगमार्क मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि बाघिन शावक को लेकर कही दूर निकल गई है। फिर भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।