{"_id":"57ab69cf4f1c1bb461ee5e2b","slug":"devha-river-would-give-the-money-to-reach-the-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने की मिलती थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने की मिलती थी रकम
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोकशी करते पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में खुद के तस्कर होने से इंकार करते हुए बताया कि वह सिर्फ पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने का काम करता है। इसके लिए उसे रकम दी जाती है। पूछताछ में सामने आए साक्ष्यों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि बरखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कटकवारा गांव में देवह नदी के पास से मुढ़िया हुलास गांव के निवासी लालाराम को पकड़ा था। उसके पास से पांच गो वंशीय पशु बरामद हुए थे। आरोपी का बेटा मुकेश भागने में सफल हो गया था। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में गो कशी से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसको गांव से पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने का 150 रुपया दिया जाता था। उसका बेटा काम में साथ रहता था। अब पुलिस आरोपी के बेटे मुकेश की तलाश में जुटी है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।