फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Detained chief nominated The accused expressed ignorance

हिरासत में लिए मुख्य नामजद  आरोपी ने जताई अनभिज्ञता

Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी से लूट और गोली कांड मामले में हिरासत में लिए गए मुख्य नामजद आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताने पर पुलिस अब असमंजस में है। पुलिस ने चार अन्य संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

23 जून को सुबह 8.30 बजे मोहल्ला ग्यासपुर के पशु व्यापारी मोहम्मद जफर कुरैशी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2.06 लाख रुपये लूट लिए थे और विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के भाई मोहम्मद हसनैन द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विनोद सिंह, उसके भाई शेरसिंह को नामजद किया गया था और उनके तीसरे साथी को अज्ञात बताया गया था। नामजद आरोपी जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव चकसफौरा के मूल निवासी और बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के हाल निवासी हैं। पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी विनोद सिंह को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था और उससे कई घंटे पूछताछ की। सीओ बीपी सिंह ने भी विनोद से पूछताछ की। पूछताछ में विनोद द्वारा घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की गई है। विनोद ने पुलिस को बताया कि जिस समय यह घटना हुई है, उस समय वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में मौजूद था। विनोद द्वारा घटना के बारे में अनभिज्ञता जताने से पुलिस असमंजस में है। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में विनोद की संलिप्तता सिद्ध नहीं हो पाई है, फिर भी विनोद से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस लूटकांड के संबंध में चार अन्य संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed