{"_id":"5766c7ca4f1c1beb0e11b7c4","slug":"demanding-money-lent-women-were-manipulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगने गई महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार दिए रुपये मांगने गई महिला से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार के रुपये मांगने गई एक महिला से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई लगाई और दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। महिला ने कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक लाख रुपये का लेनदेन गांव के ही नीतेश कुमार, विनय उर्फ विक्की, दुष्यंत, नीरज से चल रहा है। दो दिन पहले वह रुपये मांगने के लिए आरोपियों के पास गई। इस पर पहले तो आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की गईं। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। उसको बुरी तरह से पीटा गया, जिसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं। बाद में आरोपियों ने दुबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ रेहान खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट का पता लग रहा है। सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।