फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   delhi student

छात्र समेत दो की नहर में डूबने से मौत

Wed, 01 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
delhi student
हादसा: एक
विज्ञापन

दिल्ली के छात्र की ड्यूनीडैम में डूबकर मौत
माझोला। जोशी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि नई दिल्ली के बी 648 भूमिनहिन कैंप गोविंदपुर कालाकाजी डीडीए फ्लैट निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार उसका सहपाठी था। दोनों दिल्ली यूनीवर्सिटी में द्वितीय वर्ष के  छात्र थे। बुधवार की सुबह रोहित दिल्ली से उसके घर आया। दोपहर में उसने ड्यूनीडैम घूमने की इच्छा जताई। जिस पर वह अपनी मां के साथ रोहित को लेकर ड्यूनीडैम पहुंचा। जहां रोहित नहर में नहाने के लिए घुस गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। करीब 10 मिनट तक उसके पानी के ऊपर न आने पर जब उन लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने नहर बंद कर खोजबीन की तो रोहित का शव घटना स्थल से करीब 20 मीटर दूर बरामद हुआ। शव मिलते ही सुशील के परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मौत की सूचना उसके घर वालों को दी गई है।

...नहीं जागी पुलिस की संवेदना
जिस स्थान पर दिल्ली के छात्र रोहित कुमार की मौत हुई, उससे करीब 50 मीटर दूरी पर ड्यूनीडैम पुलिस चौकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र के डूबने पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। करीब पौन घंटे तक वहां अफरा-तफरी मची रही, लेकिन चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही घटना जानने की जरूरत समझी। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन


नहर में खींच ले गई मौत
सुशील ने बताया कि रोहित इससे पूर्व भी दो बार उसके घर आ चुका है। वह और रोहित दोनों तैरना नहीं जानते थे। बुधवार को जब रोहित ने नहर में नहाने की इच्छा जताई तो साथ में मौजूद मां ने उसे मना किया। तैरना न आने के कारण सुशील ने नहाने का इरादा छोड़ दिया, लेकिन मौत रोहित को नहर के अंदर खींच ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा: दो
हरदोई ब्रांच नहर में युवक की डूबने से मौत
घुंघचाई। गांव माधोपुर निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसके पति 33 वर्षीय संदीप सिंह का पोल्ट्री फार्म है। पति बुधवार की सुबह पूरनपुर मुर्गियों का दाना लेने बाइक से पूरनपुर गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रॉली में दाना रखवा दिया और बाइक से वापस लौट रहे थे। माधोपुर पुल के पास बाइक खड़ी कर वह नहर में शौच करने चले गए, जहां उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर गए। पास में पशु चरा रहे चरवाहों ने शोर मचाया और पति के डूबने की सूचना दी। सूचना पर तमाम लोगोें के साथ पहुंचे घर वालों ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पति का शव बरामद किया। मृतक के एक पुत्री पांच वर्षीय अमन ज्योति कौर व एक तीन वर्षीय पुत्र यशवीर सिंह है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed