{"_id":"592838274f1c1b3c65535cd1","slug":"deleted-nahab-tehsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए नायब तहसीलदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हटाए गए नायब तहसीलदार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाम हाईवे पर अतिक्रमण के नाम पर मंदिर तोड़ने के प्रकरण में डीएम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को सदर तहसील से हटा दिया गया है। आसाम हाईवे पर चौड़ीकरण कस काम का चल रहा है। इस दौरान पूरनपुर गेट चौकी के आगे स्थित सिद्धबाबा मंदिर को समाधान दिवस में आई शिकायत के आधार पर एंटी भू माफिया टाक्स फोर्स ने तोड़ दिया था। इस टाक्सफोर्स का नेतृत्व नायब तहसीलदार अनुराग कुमार कर रहे थे। धार्मिक स्थल टूटने के बाद हुए बवाल पर प्रशासन घिरता नजर आ रहा है और पूरे क्षेत्र में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। लगातार हो रही फजीहत से बचने के लिए अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम शीतल वर्मा ने इस मामले में फिलहाल नायब तहसीलदार अनुराग को सदर तहसील से हटा दिया है। डीएम ने बताय कि अतिक्रमण अभियान पर जाने से पहले नायब तहसीलदार ने तहसीलदार अथवा एसडीएम को इसकी जानकारी नहीं दी जो लापरवाही की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें सदर तहसील से हटा दिया है।
पुलिसकर्मियों पर जल्द गिरेगी गाज
डीएम ने नायब तहसीलदार को हटाकर कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों पर जल्द गाज गिर सकती है। इस बाबत जानकारी करने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले अमन चैन कायम करना प्राथमिकता है। अलग से जांच चल रही है। लापरवाही या गलती सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।