फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Death of unknown person by train cut

ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of unknown person by train cut
हादसा - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

 शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर गांव गंगानगर के पास सोमवार को सुबह ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। 
सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गांव गंगानगर के कुछ लोग रेलवे लाइन के पास घूमने गए, तो उन्हें वहां एक क्षतविक्षत और रक्त रंजित शव पड़ा दिखाई दिया। उन लोगों ने गांव में जाकर बताया, तभी मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तभी पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शिनाख्त कराने के वास्ते मृतक के कपड़े और उसका झोला कब्जे में ले लिया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि शव करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का है। ट्रेन से बुरी तरह से कट जाने के कारण व्यक्ति के हाथ पैर और धड़ अलग अलग पड़े हुए थे। यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति किस ट्रेन से कटा है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके सिन्हा ने इस घटना के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed