{"_id":"579a3dbc4f1c1be41321e278","slug":"dcm-helper-death-family-members-performed-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम हेल्पर की मौत, घरवालों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम हेल्पर की मौत, घरवालों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में हुए सड़क हादसे में डीसीएम हेल्पर की मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। गुस्साए घरवालों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। देर रात पुलिस ने घरवालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ढका निवासी कलमतुल्ला का 24 वर्षीय पुत्र सलीम पूर्व प्रधान शहादत की डीसीएम पर हेल्पर था। दो दिन पहले डीसीएम मालिक उसे घर से बुलाकर ले गया था। मंगलवार रात डीसीएम की उत्तराखंड के खटीमा में ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें सलीम की मौत हो गई थी। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद सलीम का शव पूरनपुर पहुंचा। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर घरवालों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीसीएम मालिक पर आरोप लगाया कि हादसे के बाद वह घरवालों को सलीम के बकाया वेतन के दस हजार रुपये देकर चला गया। मुआवजे की सुध नहीं ली। उनका कहना था कि सलीम की तीन छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत से बच्चियों के पालन-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। देर रात तक पुलिस ने घर वालों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि हादसा खटीमा में हुआ है। कार्रवाई वहीं से हो रही है।
कोतवाली गेट के सामने जाम लगाना पड़ा मंहगा
कोतवाली गेट के सामने शव रखकर जाम लगाना और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना लोगों को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने मोहल्ला ढका निवासी अहमद हुसैन, नसरुद्दीन, प्रधान सादिक, पूर्व प्रधान रईस अहमद, शोएब, रईस अहमद नेता, दिलदार, सलामतुल्ला, नाजिम, शकील, अली अहमद, आशिक, अनवार, सानू, लाइनपार साहूकारा निवासी अफजाल कुरैशी, साजिद, इमरान, राशिद, साजिद, छोटा, शेरपुर कलां निवासी अहीद नेता, शरीफ, कमर, छोटा, इकबाल, जाहिद, वसीम, मोहल्ला रजागंज निवासी अखलाक, हनीफ, सलमान, रईस अहमद सहित दो सौ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जाम-प्रदर्शन से लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस सहित अन्य वाहन रोककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।