{"_id":"590223044f1c1bb526c0d897","slug":"dancer-suspended-in-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी में डांस करने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी में डांस करने वाला सिपाही निलंबित
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडन संस्कार में वर्दी पहनकर डांस करना सेहरामऊ उत्तरी थाने की सुल्तानपुर चौकी पर तैनात सिपाही मोरपाल को खासा मंहगा पड़ गया। इस मामले की जानकारी होने पर एसपी देवरंजन से सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक चर्चित फारेस्ट गार्ड के घर 16 अप्रैल को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसमें क्षेत्र के लोगों के अलावा पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम में यूपी डायल 100 के अलावा सुल्तानपुर चौकी पर तैनात सिपाही भी शामिल हुआ था। कार्यक्रम के दौरान सिपाही मोरपाल ने वर्दी पहने होने के बावजूद जमकर ठुमके लगाए थे। सिपाही के डांस करने का क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। मामले की जानकारी होने पर सीओ ने रिपोर्ट एसओ से तलब की। उधर, मामला संज्ञान में आने पर एसपी देव रंजन ने बृहस्पतिवार को सिपाही मोरपाल को निलंबित कर दिया। एसओ को निलंबित सिपाही को पुलिस लाइन रवाना करने के निर्देश दिए हैं। कांस्टेबिल के निलंबन की पुष्टि सीओ बीपी सिंह ने की।