{"_id":"574493714f1c1ba63f690b22","slug":"dairy-owner-shedding-fire-four-cattle-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी स्वामी के छप्पर में लगी आग, चार पशु मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी स्वामी के छप्पर में लगी आग, चार पशु मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 24 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
आग से घर जलने के बाद खुले में बैठे लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात चली तेज हवाओं के बाद डेयरी स्वामी के छप्पर में भीषण आग लग गई, जिसमें चार पशु जिंदा जल गए और पांच गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा नगदी और घरेलू सामान भी जल गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के गांव वालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते क्षेत्र में भगदड़ मची रही।
सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव से सटी रामनगर कालोनी के रहने वाले भजनलाल दूध की डेयरी करते हैं। जिसके लिए घर पर ही छप्परपोश मकान में नौ पशु हैं। सोमवार रात घर पर पीड़ित के अलावा बूढ़ी मां ओमवती, विकलांग पत्नी प्रेमवती, दो बेटे पवन (15), करन (12) और बेटी सपना घरेलू कामकाज में लगे हुए थे। तेज हवाएं चलते ही अचानक छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे भगदड़ मच गई। डेयरी स्वामी ने पहले परिवार के सदस्यों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चीख पुकार कर आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिस पर काफी ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंच गए। इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। उधर, गांव के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दुबारा हवाओं से आग न भड़के इसलिए सामान को पानी डालकर भिगो दिया गया। हादसे के दौरान मची भगदड़ से डेयरी स्वामी भी चोटिल हो गया। पीड़ित भजनलाल ने बताया कि हादसे में घर पर रखी पंद्रह हजार की नगदी, बर्तन, राशन, कपड़े समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। इसके अलावा चार पशुओं की मौत हो गई है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग सका है। घरवालों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी घर में चूल्हा भी नहीं जल रहा था। चिंगारी कहां से आई, कुछ पता नहीं लग सका है।