{"_id":"3eb566ccceb93884471e0943c48e6545","slug":"crime-hindi-news-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के घर में पिटाई कर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के घर में पिटाई कर की तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील घनश्याम दास कश्यप ने बताया कि घर के सामने एक धार्मिक स्थल पर बैठकर कुछ युवक गलत काम करते हैं। रविवार की दोपहर पत्नी ने मना किया। इस पर वह गालीगलौच करने लगे। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के 40-50 युवकों ने डंडा, लोहे की चेन, बांका आदि हथियार लेकर शाम करीब आठ बजे उनके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट की। आरोप है कि बरामदे में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर पड़ोस में स्थित भतीजे संजीव कश्यप की परचून दुकान में घुस गए और उसकी पिटाई कर तोड़फोड़ की। दुकान से नगदी व तमाम सामान लूट ले गए। मारपीट में वकील, उनका भतीजा संजीव, नंदकिशोर घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में रोष व्याप्त हो गया। तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाल अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए। कोतवाल की सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने उत्तेजित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एएसपी ने बताया कि पीड़ित से घटना की तहरीर ली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन