फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

महिला ने थाने के मुंशी पर घर में घुसने का लगाया आरोप

Sun, 08 Mar 2015 10:03 PM IST
हजारा।
हजारा। Updated Sun, 08 Mar 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
थाने के मुंशी पर घर में घुसने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में थाने के एक मुंशी पर कथित तौर पर नशे में घर में घुसकर अभद्रता करने और मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि एसपी को मोबाइल से सूचना देने पर थाने की पुलिस उठा कर ले गई तब उसे राहत मिली है। वहीं थानाध्यक्ष ने इस तरह की किसी बात से इंकार किया है।

उधर आरोपी मुंशी ने बताया है कि वह होली त्योहार पर एक घर में दावत के  लिए बुलाने पर गया था। जहां तबीयत खराब होने पर तख्त पर लेट गया था। घर में घुस कर अभद्रता करने व नशा करने का आरोप निराधार है। एसपी जेके शाही ने कहा कि शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed