फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

गड्ढे में दबा निकला उत्तराखंड से चोरी हुआ ट्रैक्टर

Sun, 18 Jan 2015 12:14 AM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sun, 18 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी व पुलिस विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। टीम ने तीन माह पूर्व नानकमत्ता से चोरी हुए महेंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर को थाना अमरिया के गांव उड़रा में एक गड्ढे के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर लाने के आरोप में मौसेरे दो भाईयों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसओ विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गांव उड़रा में कच्ची शराब पकड़ने के लिए छापेमारी करने गई थी। इस दौरान टीम ने गांव निवासी हरप्रीति सिंह उर्फ  हैप्पी के घर के पास छापा मारा। छापे के दौरान 55 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। टीम ने पड़ोस में लगे पुआल के ढेर में शक होने पर जब लोहे की राड डाली तो खट-खट की आवाज हुई। इस पर पुआल हटाकर देखा गया तो उसके नीचे बने गड्ढे से ट्रैक्टर बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर के संबंध में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपने मौसेरे भाई गांव बरादुनवा निवासी राजवीर सिंह व उसके पिता कुलदीप सिंह के साथ ट्रैक्टर नानकमत्ता से दीपावली के मेले में लगे स्टेंड से चोरी कर लाने की बात कबूल की।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि चोरी गया ट्रैक्टर जिला ऊधमसिंहनगर के थाना बाजपुर के गांव बैरिया दौैलत निवासी सुरेंद्र सिंह का निकला। जिसकी रिपोर्ट नानकमत्ता थाने पर दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed