{"_id":"59ac39864f1c1bed278b4ffd","slug":"confirmation-of-teenage-suicide-in-post-mortem-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिता से मिली तहरीर पर गांव के किशोर पर मुकदमा दर्ज
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था शव
अपने ही मकान में फंदे पर लटकी मिली किशोरी चांदनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के एक नाबालिग के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी किसान रमेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री चंादी का शव अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। शनिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। गांव में हुई जांच के दौरान पुलिस ने सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला और आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर घटना को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। एसएचओ गजरौला नरेंद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर किशोरी के आत्महत्या करने की बात स्पष्ट हो गई है। पिता से मिली तहरीर पर गांव के एक नाबालिग पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।